JanjgirChampa Murder : बर्थडे पार्टी में युवक की हत्या, 5 से ज्यादा संदेहियों से पुलिस कर रही पूछताछ, छत से युवक को फेंका, बिलासपुर ले जाते वक्त हुई मौत, थाने से कुछ ही दूरी पर हुई वारदात, पढ़िए पूरी खबर…

जांजगीर चांपा. चांपा थाना से महज 10 मीटर की दूरी पर युवक को 2 मंजिला इमारत की छत से फेंक दिया गया. गंभीर हालत में युवक बिलासपुर रेफर किया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया है. इस वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ कर आधा दर्जन आरोपियों को हिरासत में लिया है और मामले की पड़ताल कर रही है.चांपा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बीती रात थाना के करीब स्थित तुलसी भवन में देर रात एक बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें पार्टी के दौरान कुछ बाहरी युवक घुस गए और पार्टी में शामिल होकर नाचने गाने लगी जिस पर आयोजन कर्ताओं ने आपत्ति जाहिर की. नशे की हालत में पहुंचे युवकों को यह आपत्ति नागवार गुजरी और उन्होंने जमकर मारपीट शुरू कर दिया, पार्टी में मौजूद लोगों को लात घुसा और बेल्ट से पीटा गया इनसे बचने के लिए युवक कलेश्वर देवांगन पिता गोरे लाल 24 वर्ष निवासी संजय नगर छत की ओर भागा, जिसका पीछा करते पहुंचे नशे में धुत युवकों ने उसे उठाकर तुलसी भवन की दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया.



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : कृषि विभाग द्वारा 'साथी फेस-2 एवं बीज उत्पादन कार्यक्रम के क्रियान्वयन व संचालन के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया...

दूसरी मंजिल से जमीन पर गिरे युवक के सिर में गंभीर चोटें आई इसे उसके दोस्तों ने स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, मगर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया है. घटना के बाद जांच में जुटी चांपा पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल आधा दर्जन युवकों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है. फिलहाल, पुलिस इस मामले में खुलकर बात नहीं कर रही है और जल्द ही खुलासे की बात कह रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sakti Big News : करही गांव में फायरिंग से हत्या के बाद हरकत में आई सरकार, केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता दल ने रेत घाटों का किया निरीक्षण, 4 चेन माउंटेन जब्त, हथनेवरा और केवा-नवापारा गांव में हुई कार्रवाई, हसदेव नदी में कई घाटों का दल ने किया दौरा, दल में जिले का खनिज अमला भी शामिल रहा, सक्ती जिले के करही समेत 6 से ज्यादा रेत घाटों में निरीक्षण करने पहुंचा दल...

error: Content is protected !!