Road Accident: टैंकर और रिक्शा की भिड़ंत, चार लोगों की मौत

गुजरात के मेहसाणा जिले में एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना गोठड़ा गांव के पास दूध के टैंकर और रिक्शा के बीच भीषण टक्कर होने से हुई।

 



कैसे हुई दुर्घटना?
मिली जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से बनासकांठा जिले के दांता तालुका के कातिवास गांव के रहने वाले 22 वर्षीय धनजीभाई गमर अपने रिक्शे में परिवार के सदस्यों को दिवाली की खरीदारी के लिए सतलासाना ले गए। यहां से वे शनिवार दोपहर अपने गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान जब रिक्शा सतलासाना गोठड़ा के पास पुल पार कर रहा था, तभी सामने आ रहे दूध के टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी।

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

यह हादसा इतना भयानक था कि रिक्शा पलट गया, जिससे धनजीभाई की मौत हो गई। वहीं, अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान 40 वर्षीय ठाकोर सीताबेन और 18 वर्षीय मनुभाई गमार की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को अहमदाबाद सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां देर रात इलाज के दौरान रायसाभाई गमार की मौत हो गई। इस तरह हादसे में चार लोगों की जान चली गई।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

चार लोगों की मौत से कातिवास गांव में मातम छा गया। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!