BIG NEWS : मड़वा प्लांट में आगजनी और पुलिस पर हमला का मामला, 10 भूविस्थापितों की हुई गिरफ्तारी, भेजे गए, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के मड़वा-तेंदूभाठा गांव स्थित अटल बिहारी विद्युत ताप परियोजना परिसर में आगजनी और पुलिस पर हमला करने वाले 10 भूविस्थापितों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है और सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामले के अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.

 



पुलिस ने प्रकरण में 5 अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है और 4 सौ लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.
आपको बता दें, भूस्थापित संविदा कर्मचारी, पिछले 29 दिनों से धरना अंदोलन कर प्रदर्शन कर रहे थे. रविवार को वार्ता थी, लेकिन इस दौरान प्लांट परिसर में खड़ी कार और 4-5 बाइक में आग लगा दी गई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

पुलिस ने वाटरकैनन का इस्तेमाल किया तो लोग उग्र हो गए और प्लांट परिसर में बवाल मच गया. लोगों ने पथराव किया और तोड़फोड़ शुरू कर दी. घटना में 20-25 पुलिसकर्मियों को चोट भी आई थी.

फिलहाल, मड़वा प्लांट परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील किया गया है और रायगढ़, बिलासपुर से भी बल बुलाया गया है. मौके पर 3 एडिशनल एसपी तैनात हैं और सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल तैयात किया गया है. दूसरी ओर आगजनी और हमला के अन्य आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!