जैजैपुर में कपड़ा दुकान संचालक पर चाकू से हमला, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर में कपड़ा दुकान संचालक पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है और मामले में जांच की जा रही है.

 



खम्हारडीह गांव के रहने वाले हर्ष यादव की जैजैपुर में कपड़ा दुकान है. दुकान में हर्ष यादव और उसका पिता थे, तभी एक व्यक्ति दुकान में पहुंचा और कपड़ा दिखाने को कहा. इस दौरान उस व्यक्ति ने अधिक कीमत लगाने की बात कही और विवाद करने लगा. फिर गाली-गलौज करते हुए जेब में रखे चाकू को निकालकर हमला कर दिया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया, शराब के नशे में बजरंगबली की मूर्ति तोड़ा था, वजह ऐसी कि पुलिस भी हैरान रह गई... डिटेल में पढ़िए...

चाकू से हमले के बाद वह अज्ञात व्यक्ति मौके से भाग गया. हमले से दुकान संचालक को चोट आई है, जिसके बाद उसका जैजैपुर अस्पताल में इलाज कराया गया. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर अज्ञात बदमाश की तलाश शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया, शराब के नशे में बजरंगबली की मूर्ति तोड़ा था, वजह ऐसी कि पुलिस भी हैरान रह गई... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!