Janjgir Big News : पीथमपुर मेले में दुकानदार के बेटे ने दो युवकों पर चाकू से हमला किया, दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, एक युवक के पेट तो दूसरे के हाथ में लगी चोट, इन गांवों के रहने वाले हैं घायल युवक, विस्तार से पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के पीथमपुर मेले में चुड़ी दुकानदार के बेटे ने चाकू से 2 युवकों पर हमला कर दिया. हमले से एक युवक नीरज सिंह बैस के पेट में तो दूसरे युवक शैलेन्द्र सिंह बैस के हाथ में चोट आई है. दोनों घायल युवकों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और दुकानदार के आरोपी बेटे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

 



इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

सिटी कोतवाली थाना के टीआई लखेश केंवट ने बताया कि मुलमुला के रहने वाले नीरज सिंह बैस, अपने रिश्तेदार के घर हथनेवरा गांव पहुंचे थे. यहां से वे परिवार के साथ पीथमपुर मेला पहुंचे थे. मेले की चुड़ी दुकान में खरीददारी की जा रही थी.

इसी दौरान सौदा करने के वक्त विवाद हो गया और तैश में आकर चुड़ी दुकानदार के बेटे ने चाकू से दो युवकों नीरज सिंह बैस और शैलेन्द्र सिंह बैस पर हमला कर दिया. दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां इलाज जारी है. मामले में सिटी कोतवाली पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Related posts:

error: Content is protected !!