Sakti Fraud : ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के नाम पर कॉलेज छात्र से की धोखाधड़ी, 3 लाख 97 हजार गंवा बैठा कॉलेज छात्र, डभरा थाना में FIR दर्ज

सक्ती. डभरा थाना क्षेत्र के कॉलेज छात्र से अज्ञात व्यक्तियों ने ऑनलाईन पार्ट टाइम जॉब के नाम पर 3 लाख 97 हजार की धोखाधड़ी की है. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 420, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस के मुताबिक, साराडीह गांव के नारायण प्रसाद यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है. उसे मोबाइल के माध्यम से ऑनलाईन पार्ट टाइम जॉब के लिए मैसेज आया था, जिसके झांसे में आकर वह अज्ञात व्यक्तियों के बैंक खाते, टेलीग्राम के माध्यम से 3 लाख 97 हजार की धोखाधड़ी की है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

फिलहाल, मामले में डभरा पुलिस ने कॉलेज के छात्र के साथ धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और पतासाजी करने में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!