JanjgirChampa Attack : बेटे ने पारिवारिक विवाद के कारण पिता पर किया डंडे से हमला, गंभीर रूप से घायल, शिवरीनारायण क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के कनस्दा गांव में पारिवारिक विवाद के कारण बेटे ने लकड़ी से पिता के सिर पर हमला कर दिया है. इससे पिता रामधन यादव को गंभीर चोट आई है. घटना की जानकारी डायल 112 को दी गई. इसके बाद, मौके पर डायल 112 के आरक्षक मणिशंकर कश्यप चालक मनीष कश्यप ने गंभीर रूप से घायल रामधन यादव को खरौद के अस्पताल में भर्ती किया है.



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह आयोजित, क्विज कॉम्पिटिशन और पोस्टर रैली में छात्र-छात्राएं हुए शामिल

मिली जानकारी के अनुसार, कनस्दा गांव के रामधन यादव का उसके बेटे के साथ पारिवारिक विवाद हुआ. इसके बाद तैश में आकर बेटे ने डंडे से अपने पिता रामधन के सिर पर हमला कर दिया. सूचना के बाद मौके पर डायल 112 की टीम पहुंची और घायल रामधन को इलाज के लिए खरौद के अस्पताल में भर्ती कराया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : CM विष्णुदेव साय का 16 अप्रेल को दौरा कार्यक्रम, जारी हुआ प्रोटोकॉल...

error: Content is protected !!