मेला से वापस आ रही लड़कियों और ट्रैक्टर ड्राइवर से 4 युवकों ने की गाली-गलौज और मारपीट, सक्ती थाने में मामला दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. ट्रैक्टर चालक रामप्रसाद सिदार ने बताया कि वह ट्रैक्टर से लड़कियों को लेकर बरगड़ी मेला गया हुआ था. जब वह मेला से वापस आ रहा था तो मरकामगोढ़ी गांव में चार युवक रवि उरांव, विक्की उरांव, जय उरांव और विकास उरांव, रोड में ट्रैक्टर रुकवा कर आगे ले जाने को कहा, पर लड़कियां राजी नहीं हुई, क्योंकि चारों युवक शराब के नशे में थे.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest Jail : डेढ़ साल के बेटे की ईंट मारकर हत्या करने वाले सनकी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, पामगढ़ क्षेत्र में हुई संगीन वारदात...

इस बात को लेकर चारों युवकों ने लड़कियों और ट्रैक्टर ड्राइवर से गाली-गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी. इसकी रिपोर्ट ट्रैक्टर ड्राइवर रामप्रसाद सिदार ने सक्ती थाने में दर्ज कराई है. मामले में पुलिस ने चारों आरोपी रवि उरांव, विक्की उरांव, जय उरांव और विकास उरांव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Murder : डेढ़ वर्ष के बेटे को मौत के घाट उतारा, ईंट से मारकर सनकी पिता ने की हत्या, आरोपी पिता हिरासत में...

error: Content is protected !!