Attack Janjgir : जमीन विवाद पर दो पक्षो में हुआ बलवा, दोनों पक्षों के 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. बाराद्वार थाना क्षेत्र के पलाड़ीखुर्द गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के लोग आपस में लाठी, रॉड, टांगी, कुदाल, सब्बल लेकर आपस में ही भिड़ गए. घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षो के 18 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पलाडीखुर्द गांव के एक पक्ष के झुनीराम पटेल, रघुनंदन पटेल तथा दूसरे पक्ष के परसराम पटेल, तेरस राम पटेल, नारायण पटेल के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच बलवा हो गया.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Big News : लैलूंगा में प्रशासनिक फेरबदल, एसडीएम राकेश कुमार वर्मा हटाए गए, गोकुल आर.के. को स्वतंत्र प्रभार, अब प्रवीण तिवारी संभालेंगे लैलूंगा की कमान, कलेक्टर ने आदेश जारी किया...

इससे दोनों पक्ष के लोगों को चोटें आई है. वारदात के बाद परिजन के द्वारा दोनों पक्षों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं और थाना में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है.
पुलिस में दोनों पक्षों के 18 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़े -  Korba Big News : लगभग 1 करोड़ रुपये के बैंक से गबन के छह साल पुराने मामले में एसीबी/ईओडब्ल्यू ने SBI के तत्कालीन मुख्य प्रबंधक को झारखंड से किया गिरफ्तार...

Related posts:

error: Content is protected !!