Janjgir Accident Death : सड़क हादसे में लैब टेक्नीशियन की मौत, अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के मुरलीडीह गांव के ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार लैब टेक्नीशियन को टक्कर मार दी, जिससे उसे गंभीर चोट आई और उसे अकलतरा अस्पताल ले जाया गया, जहां से बिलासपुर रेफर किया गया था और वहां इलाज के दौरान लैब टेक्नीशियन ने दम तोड़ दिया. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

 



दरअसल, बिहारी लाल गन्धर्व, अकलतरा अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के पद पर पदस्थ थे. अस्पताल में ड्यूटी के बाद वे स्कूटी से बिलासपुर लौट रहे थे. इस बीच वे हाईवे पर मुरलीडीह गांव के पास पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी और वे गम्भीर रूप से घायल हो गए.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

सिर पर काफी चोट लगी थी. गम्भीर लैब टेक्नीशियन को अकलतरा अस्पताल लाया गया, यहां से उसे बिलासपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान लैब टेक्नीशियन बिहारी लाल गन्धर्व ने दम तोड़ दिया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!