JanjgirChampa Big News : धारदार हथियार के हमले से घायल महिला सफाईकर्मी को अकलतरा अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया, बड़ी वारदात के बाद अस्पताल में जुटी लोगों की भीड़

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के अंधियारीपाठ के मिडिल स्कूल परिसर में महिला सफाईकर्मी पूर्णिमा देवांगन पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला हुआ है. गम्भीर रूप से महिला सफाईकर्मी को अकलतरा अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां से उसे बिलासपुर रेफर किया गया है. वारदात को अंजाम अज्ञात व्यक्ति ने दिया है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची है और जांच कर रही है. इस दौरान अस्पताल परिसर में भीड़ लगी रही.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चक्रवात और बारिश को देखते हुए कल 30 अक्टूबर को भी जिले के स्कूल बंद रहेंगे, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने आदेश जारी किया...

दरअसल, अकलतरा के मिडिल स्कूल अंधियारीपाठ में महिला सफाईकर्मी पूर्णिमा देवमग्न, सुबह सफाई के लिए पहुंची थी. इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले से महिला की हालत गम्भीर है. फिलहाल, पुलिस ने उसे अकलतरा अस्प्ताल में भर्ती कराया था, जहां से उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

Related posts:

error: Content is protected !!