Janjgir Thief : प्लांट में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, तफ़्तीश में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30.05.22 को आर.के एम पावर प्लांट के सिक्योरिटी ऑफिसर ने रिपोर्ट दर्ज कराया की वाहन टाटा माजदा का चालक धनेश साहू प्लांट से लोहा चोरी कर ले जा रहा है।

 



प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी फगुरम थाना डभरा में अप. क्र. 188/22 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध किया गया।
प्रकरण चोरी का होने से त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी चालक धनेश साहू को प्लांट से देवरघटा जाते समय रास्ते में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वाहन टाटा माजदा मय माल स्क्रैप लोहा 500 किग्रा कीमती 10000/- रूपये को जप्त किया गया।
आरोपी धनेश साहू उम्र 24 वर्ष निवासी देवरघटा द्वारा अपराध घटित करना पाये जाने पर दिनांक 31.05.22 को न्यायिक रिमाण्ड मे भेजा गया।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Related posts:

error: Content is protected !!