JanjgirChampa Thief : चाम्पा क्षेत्र के घर में घुसकर बर्तन की चोरी करने वाले आरोपी व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के बालपुर गांव के एक घर में घुसकर बर्तन की चोरी करने का मामला सामने आया है, मामले की रिपोर्ट में पुलिस ने आरोपी चोर के खिलाफ IPC की धारा 380, 457, 511 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.



रिपोर्ट में गयामति श्रीवास ने पुलिस को बताया है कि वह घर में अकेली सो रही थी, तभी पीछे बाड़ी तरह से आरोपी छवि गोड़ पड़ोसी के मकान से कूदकर आंगन तरफ से उनके घर में घुस गया एवं घर में रखे पीतल के बर्तन को चोरी करके ले जा रहा था.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : वेदांता के बालको मेडिकल सेंटर में निःशुल्क लेप्रोस्कोपिक सर्जरी कैंप के लिए पंजीकरण प्रारंभ

उसी समय गयामति श्रीवास की नींद खुली और वह आवाज लगाई, तब आरोपी छवि गोड, बर्तन को छोड़कर पीछे बाड़ी तरफ से भाग गया. मामले की रिपोर्ट में पुलिस ने आरोपी छवि गोंड़ के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत में नारी शक्ति वंदन विधेयक को लेकर जनप्रतिनिधियों ने निंदा प्रस्ताव पारित किया...

error: Content is protected !!