Janjgir-Kharod Big News : खरौद नगर पंचायत के BJP के उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश में 3 युवकों द्वारा हमला करने का आरोप, जिला अस्पताल में भर्ती…

जांजगीर-चाम्पा. खरौद नगर पंचायत के BJP के उपाध्यक्ष महेश्वर यादव पर जानलेवा हमला किया गया है और धारदार वस्तु से सिर पर हमला करने से गम्भीर चोट आई है. उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. 3 युवकों पर हमला करने का आरोप है. पुरानी रंजिश पर हमला किया गया है. मामले में शिवरीनारायण पुलिस जांच में जुटी हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : बैंक का ताला तोड़कर कम्प्यूटर सेट की चोरी, बदमाश का CCTV आया सामने, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

BJP समर्थित नपं उपाध्यक्ष महेश्वर यादव के घर में घुसकर तोड़फोड़ की गई थी. दूसरी बार उपाध्यक्ष को टारगेट किया गया है. इससे समझा जा सकता है कि बदमाशों के हौसले कितने बुलन्द है ? एक साल पहले सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासनिक अफसरों ने हटाया था. वहां उपाध्यक्ष महेश्वर यादव भी मौजूद थे, इसलिए बदमाशों ने उन पर हमला किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big Update : डोंगाकोहरौद गांव में 5 दिन से जारी आमरण अनशन खत्म, जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया गया, अफसरों ने ये दिया आश्वासन... डिटेल में पढ़िए...
error: Content is protected !!